Friday, October 2, 2026
Home Uncategorized लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे 9 जून तक

लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे 9 जून तक

हरियाणा में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। लोगों को आगामी 9 जून तक लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल गर्मी और बढ़ेगी। संभावना है कि राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के जिलों में आगामी दिनों में 1 से 2 डिग्री तामपान में बढ़ोतरी हो सकती है। 9 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मानसून को लेकर डॉ. मनमोहन का कहना है कि प्रदेश में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में मानसून के आने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे और गर्मी बढ़ेगी। रविवार को प्रदेश में हिसार सबसे अधिक गर्म रहा। हिसार का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, भी प्रदेश के अधिकतम जिलों में तामपान 44 डिग्री से पार रहा, जो औसतन सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सबसे कम बावल में 24.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से 9 जून तक प्रदेश में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया है।

 

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...