त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर के नाम पर मोबाइल फोन पर भेजे जाने वाले अनजान लिंक साइबर ठगी का कारण बन सकते हैं। मोहाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जागरूकता संदेश जारी कर लोगों से ऐसे लिंक से सावधान रहने को कहा है।
त्योहारों के दौरान अनजान नंबरों से आकर्षक ग्रीटिंग, गिफ्ट या अन्य आफर के नाम पर लिंक भेजे जा सकते हैं। बिना जांचे इन पर क्लिक करने से साइबर ठगी हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी जानकार के मोबाइल से आया लिंक भी जरूरी नहीं कि सुरक्षित हो। साइबर ठग मोबाइल फोन हैक कर उसके संपर्कों को ऐसे लिंक भेज सकते हैं। ऑनलाइन शाॅपिंग करते समय या गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर मिलने के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की। पहले संबंधित वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचें और लिंक संदिग्ध लगे तो उसे न खोलें। बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें। सतर्कता से त्योहारों के दौरान साइबर ठगी से बचा जा सकता है।


