Monday, November 2, 2026
Home Punjab क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट में जाकर बात रखने की. उसका सदुपयोग कीजिएगा, दुरुपयोग मत कीजिएगा.’ सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने इस मामले के गुण-दोष या आरोपों की सत्यता पर कोई राय व्यक्त नहीं की है. शीर्ष अदालत ने याचिकाओं का निपटारा करते हुए आगे की कार्यवाही संबंधित निचली अदालत पर छोड़ दी. पांच जजों के फैसले की समीक्षा का मुद्दा भी उठा सुनवाई के दौरान अयोध्या ट्रस्ट से जुड़े पांच न्यायाधीशों की पीठ के फैसले की समीक्षा के लिए दाखिल एक नई याचिका का मुद्दा भी उठा. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पांच जजों की पीठ के फैसले के संबंध में इस तरह सिविल मुकदमा दाखिल करना उचित तरीका नहीं है. वहीं, राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपनी कार्यवाही समाप्त कर दी है. अब आरोपपत्र के आधार पर संबंधित अदालत में आगे की सुनवाई होगी.

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले तीनों बागी विधायकों ने आज दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है। यानी ये तीनों बागी विधायक AAP को झटका देकर अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। एक नवंबर 2026 को ये खबर सामने आई थी कि पंजाब के 2 आप विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन दो विधायकों की पहचान पटियाला के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा और समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा के रूप में हुई थी।

2 नवंबर सुबह पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और झटका लगा और पार्टी से निलंबित विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को भेज दिया। इस घटनाक्रम के कुछ ही देर बाद आप के ये तीनों बागी विधायक बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली।

बीजेपी ज्वाइन करने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंह का सामने आया बयान
बीजेपी में शामिल होने के बाद, कुंवर विजय प्रताप ने कहा, “पंजाब में आम आदमी पार्टी खत्म हो चुकी है; अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने खुद ही इसका अंत कर दिया है। व्यावहारिक रूप से, अब आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। पंजाब में भी ‘डबल इंजन’ की सरकार बनेगी। जहां तक ​​अपराध दर की बात है, मैंने अमृतसर में एसपी के तौर पर काम किया है; 2007, 2008 और 2009 में हमने नशीले पदार्थों की समस्या और अपराध, दोनों को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। लेकिन, मेरे जाने के बाद स्थिति फिर कभी काबू में नहीं आ पाई।”

दिल्ली में बीजेपी में शामिल होने के बाद हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा, “जब आम आदमी पार्टी पहली बार पंजाब आई थी, तो उन्होंने एक बहुत ही प्रभावशाली विजन पेश किया था। इन्हीं विचारों की वजह से आम आदमी पार्टी इतने बड़े राजनीतिक तंत्र के बीच अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही। लेकिन समय के साथ, जो लोग अपनी आवाज़ उठाते थे—जो पंजाब के मुद्दों के लिए लड़ते थे—उनके पर कतर दिए गए। आज पंजाब को अक्सर ‘उड़ता पंजाब’ कहा जाता है, लेकिन हम सब इसे ‘उभरता पंजाब’ बनाना चाहते हैं। ‘आप’ ने पंजाब को एक दलदल में धकेल दिया है। आम आदमी पार्टी ने किसी भी दूसरी सरकार के मुकाबले सबसे ज़्यादा कर्ज़ लिया है, जिससे पंजाब की हालत बेहद ख़राब हो गई है।”

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...