Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized बढ़ सकती है लोन की ईएमआई

बढ़ सकती है लोन की ईएमआई

देश में महंगाई चरम पर है। सरकार अपने स्तर पर इसे नीचे लाने की कोशिश कर रही है। सोमवार को आरबीआइ (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक भी है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक फिर नीतिगत ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। इसका संकेत गवर्नर शक्तिकांत दास पहले ही चुके हैं। समिति में लिए गए फैसलों की घोषणा बुधवार को की जाएगी। अटकलें हैं कि केंद्रीय बैंक नीतिगत ब्याज दरों में कम से कम 35 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है। पिछले माह बुलाई गई आपातकालीन बैठक में एमपीसी ने 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी। विशेषज्ञ आने वाले माह में रेपो रेट (Repo Rate) में और वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...