Saturday, November 21, 2026
Home Uncategorized ढाबे से खाना खाकर लौट रही तीन बहनों को कार ने रौंदा

ढाबे से खाना खाकर लौट रही तीन बहनों को कार ने रौंदा

मोहाली: आप कहीं भी पैदल आ-जा रहे हो, तो संभल कर रहें। कभी भी कोई वाहन चालक आपको रौंद सकता है। ऐसा ही हुआ बीती रात यहां तकरीबन साढ़े दस बजे। तीन बहनों को तेज रफ्तार वाहन चालक ने घायल कर दिया। अब तीनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रितिका साढौरा की रहने वाली और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमसीए की छात्रा है। उसकी नौवीं में पढ़ती बहन महक और बारहवीं में पढ़ती बहन मानवी छुट्टियां होने के चलते उसके पास आई हुई हैं।
बीती रात तीनों बहनें जब खाना खाकर लौटने लगीं तो चंडीगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। लिहाजा तीनों बहनों की टांगें चोटिल हो गईं। अभी तीनों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। इनके परिवार को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। बताया गया कि किसी राह चलते ने मदद की और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...