Saturday, September 5, 2026
Home Uncategorized Twitter ने ब्लू सब्सक्राइबर्स को दी बड़ी सुविधा, अब 60 मिनट तक...

Twitter ने ब्लू सब्सक्राइबर्स को दी बड़ी सुविधा, अब 60 मिनट तक एडिट कर सकते हैं पोस्ट

चंडीगढ़: ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर कई बड़े बदलाव किए हैं। इन्हीं बदलाव में से एक है ट्विटर के लिए पेड मेंबरशिप। अगर आप ट्विटर का ब्लू बैज या यानी ब्लू टिक लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा। पेड ब्लू मेंबरशिप वाले यूजर्स को ट्विटर कई स्पेशल फीचर्स भी देता है। जानकारी के अनुसार, अब ट्विटर की तरफ से ब्लू बैज वाले यूजर्र के लिए एक नए फीचर्स का ऐलान किया गया है। अब ट्विटर ने ब्लू टिक मेंबर्स को एक बड़ा फीचर उपबल्ध करा दिया है। ट्विटर ब्लू टिक पेड मेंबर्स अब एक घंटे तक किसी भी पोस्ट को एडिट कर सकते हैं जबकि इससे पहले यूजर्स सिर्फ 30 मिनट तक ही किसी पोस्ट को एडिट कर सकते थे। ट्विटर की तरफ से एडिट फीचर में बड़ा अपग्रेड है। अब यूजर्स पोस्ट में कुछ गलती हो जाने पर उसे एक घंटे तक एडिट कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...