Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका ने शुक्रवार को बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने हल्के लक्षणों के बाद COVID-19 का टेस्ट कराया है। सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’ बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी थी। सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्हें हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...