Saturday, June 13, 2026
Home Uncategorized चंडीगढ़ में मेट्रो टे्रन की जरुरत पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ में मेट्रो टे्रन की जरुरत पर हुई चर्चा

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट की जरुरत पूरी करने के लिए मेट्रो टे्रन चलाए जाने की जरुरत पर सहमति लगभग बन गई है। वीरवार को यहां यूटी सचिवालय में चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की अध्यक्षता में चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में बढ़ रहे ट्रैफिक जाम को खत्म करने पर चर्चा हुई। बैठक में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहे। इस बैठक में आना तो पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी था पर वे संगरूर दौरे पर होने के कारण उनकी ओर से मंत्री अनमोल गगन मान ने बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में हरियाणा की ओर से कुछ सुझाव दिए गए हैं जबकि पंजाब ने अभी कुछ समय मांगा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुझाव दिया है कि जीरकपुर को पिंजौर- कालका तक मेट्रो से जोड़ा जाए। चंडीगढ़ से भी पिंजौर- कालका तक जोडऩे का काम मेट्रो करे। मेट्रो के पहले फेज में ही ये रूट शामिल किए जाए। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा सचिवालय, विधानसभा, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को पहले फेज में ही मेट्रो से जोड़ा जाए।

- Advertisment -

Most Popular

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत… 8 की हालत गंभीर, रेस्क्यू में जख्मी 10 पुलिसकर्मी भी AIIMS में भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई...

Sparkle, Style & Sisterhood: Tanishq Sector 17 Hosts Its First-Ever Beauty Pageant in Chandigarh

Chandigarh witnessed an evening of elegance and empowerment as Tanishq, Sector 17, hosted its first-ever beauty pageant on 28th February — a dazzling celebration...