Sunday, August 2, 2026
Home Uncategorized हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव का ऐलान आज

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव का ऐलान आज

लो हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव का इंतजार भी खत्म हुआ। भारतीय निर्वाचन आयोग आज, शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के बाद हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव का ऐलान करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और यही अंदाज है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर और हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है। दोनों ही राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकारें हंै। साल 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव के बाद बीजेपी ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया गया।
उधर, गुजरात में साल 2017 में हिमाचल विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि, कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल कर पाई थी।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...