Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized बाबा गुरमीत राम रहीम की पेरोल मंजूर, 40 दिन जेल से रहेंगे...

बाबा गुरमीत राम रहीम की पेरोल मंजूर, 40 दिन जेल से रहेंगे बाहर

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। अब 40 दिन की पेरोल मिली और वह कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। चर्चा यही है कि इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयर लिफ्ट करके ले जाया जाएगा। अभी यह खुलासा नहीं किया जा रहा है कि पैरोल अवधि कहां व्यतीत की जाएगी। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत में भी विचार किया जा रहा है, जहां पिछली पैरोल की अवधि व्यतीत की गई थी।
राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब चुनाव के दौरान उसे 21 दिन की पैरोल मिली थी, जो जिस दौरान वह गुरुग्राम स्थित डेरे में रहा था। उसके बाद 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो यूपी के बागपत स्थित डेरे में व्यतीत की गई थी। अब प्रदेश में पंचायती चुनावों और आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव से ठीक पहले पैरोल दी जा गई है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...