Saturday, July 11, 2026
Home Uncategorized कैबिनेट मंत्रियों के साथ करतारपुर कॉरिडोर पहुंचे सीएम चन्नी, गुरुद्वारे में टेकेंगे...

कैबिनेट मंत्रियों के साथ करतारपुर कॉरिडोर पहुंचे सीएम चन्नी, गुरुद्वारे में टेकेंगे मत्था

चंडीगढ़। करतारपुर कॉरिडोर मंगलवार से भारतीय श्रद्धालुओं के लिए खुल चुका है और आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ मिलकर कॉरिडोर के जरिए करतारपुर गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे हैं। लेकिन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को आज करतारपुर में दर्शन की अनुमति नहीं मिली है, सिद्धू 20 नवंबर को करतारपुर में जाकर मत्था टेक सकते हैं। बुधवार को 28 भारतीय श्रद्धालू करतारपुर गए थे और वहां पर जाकर गुरुद्वारे में मत्था टेका था।

करतारपुर कॉरिडोर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से जोड़ता है। गुरुद्वारा दरबार साहिब वह स्थल है जहां सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने प्राण त्यागे थे। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल मार्च में करतारपुर साहिब की तीर्थयात्रा को निलंबित कर दिया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बुधवार से करतारपुर गलियारे को पुनः खोलने का निर्णय लिया है। गुरु नानक की जयंती ‘गुरु पर्व’ इस साल 19 नवंबर को मनाई जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...