Tuesday, July 21, 2026
Home Uncategorized एयर इंडिया की मोहाली एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट्स अब कम...

एयर इंडिया की मोहाली एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट्स अब कम मिलेंगी

चंडीगढ़: चंडीगढ़-मोहाली एयरपोर्ट जिसे आफिशियली शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट नाम से जाना जाता है, से अब शारजाह जाने वाली फ्लाइट बंद होने वाली है। जानकारी के अनुसार, कल २७ अक्टूबर, शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस चंडीगढ़ से शारजाह के लिए आखिरी उड़ान भरेगा। इस आखिरी उड़ान के बाद एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ानों की संख्या में कमी आ जाएगी और चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क दुबई तक ही सीमित रह जाएगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अब तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन बार शारजाह के लिए उड़ती थी। लेटेस्ट यही है कि अब चंडीगढ़ को दुबई से जोडऩे वाली अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र फ्लाइट इंडिगो ही रह जाएगी। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दुबई के लिए सप्ताह में सातों दिन आती और जाती है। गौरतलब है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहले भी एक अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट को बंद किया जा चुका है। पहले चंडीगढ़ से बैंकाक की भी फ्लाइट जाती थी लेकिन कोविड-19 के बाद यह फ्लाइट बंद कर दी गई थी।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...