Friday, October 2, 2026
Home Uncategorized आईसीआईसीआई बैंक को हैकर्स ने 15 करोड़ से ज्यादा की चपत लगाई

आईसीआईसीआई बैंक को हैकर्स ने 15 करोड़ से ज्यादा की चपत लगाई

चंडीगढ़: ये तो हद ही हो गई। साइबर क्राइम करने वालों ने पंजाब के फिरोजपुर में आईसीआईसीआई बैंक को अपना निशाना बना कर करोड़ों रूपए का चूना लगा दिया है। जानकारी के अनुसार, अब तक पुलिस जांच में इतना ही खुलासा हुआ है कि हैकर्स ने मोहाली में बैठ कर बैंक के साथ साइबर क्राइम को अंजाम दिया है। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब भर में हड़कंप सा मच गया क्योंकि अब तक हैकर्स कॉल्स के जरिये या अन्य तरीकों से आम लोगों को ही निशाना बनाते आ रहे थे लेकिन अब तो बैंक जहां अरबों रूपए की पब्लिक मनी जमा रहती है को निशाना बनाया गया है। बताया गया कि हैकर्स ने आईसीआईसीआई बैंक से 15 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की नगदी निकाल ली है। इसकी जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों ने सीनियर्स को जानकारी दी। पुलिस को सूचित किया गया और साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...