Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized सीएम भगवंत मान पहुंचे गांव मूसा, परिजनों को बंधाया ढांढस

सीएम भगवंत मान पहुंचे गांव मूसा, परिजनों को बंधाया ढांढस

शुक्रवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए मानसा के गांव मूसा पहुंचे। सीएम के दौरे को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 5 दिन बाद सीएम भगवंत मान उनके घर पर पहुंचे। वहां पहुंचकर भगवंत मान ने मूसेवाला के परिवार से दुख सांझा किया। बता दें कि सुबह गांव के लोगों ने सीएम मान का विरोध किया था। गांववालों का कहना है कि सीएम के सिक्योरिटी वापस लेने के चलते ही मूसेवाला की हत्या हुई है। वहीं गांव बनावाली के सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बेशक दो बार पहले सिद्धू मूसेवाला के घर जा कर आ चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को लोगों ने उनका भी विरोध किया। फिलहाल यहां पर भारी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...