Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized सेक्टर-20 : नगर निगम ने पार्किंग फीस की पर्ची तो लगा दी,...

सेक्टर-20 : नगर निगम ने पार्किंग फीस की पर्ची तो लगा दी, न पार्किंग को रिपेयर किया और न अतिक्रमण ही हटाया

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

पीसीएन7 ब्यूरो, पंचकूला। पेड-पार्किंग को लेकर सेक्टर-20 में ‘पंगा लगातार बना हुआ है। निगम ने ठेका दे दिया और ठेकेदार ने काम संभाल लिया लेकिन न तो लोकल पार्षद चाहते और न ही दुकानदार और रेजीडेंट्स कि पेड-पार्किंग लागू हो। ये बात अलग है कि बीते रविवार से पेड-पार्किंग अमल में आई और तब से ही विरोध भी जारी है। कुल मिलाकर लोकल पार्षद, दुकानदारों व रेजीडेंट्स की मानें तो वे पेड-पार्किंग को हटवाकर ही दम लेंगे, लेकिन सरकारी तौर पर पूरी कोशिश की जा रही कि जो ठेका अलॉट कर दिया गया बिना किसी विघ्न के चलता रहे। देखते हैं कि जीत किस की होती है। निगम ने सेक्टर-१४ में भी पार्किंग का ठेका हाल ही में दिया और उससे पहले सेक्टर ८,९, और १० में (सेक्टर-५ के सामने) ठेका दिया हुआ है।

नगर निगम ने हालांकि सेक्टर-20 की मार्केट में पेड-पार्किंग बीते रविवार से लागू कर दी लेकिन यह अब तक ‘लुका-छिपी जैसे माहौल में चल रही है। पहली वजह तो ये कि मार्केट के दुकानदार और लोकल रेजीडेंट्स विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते दो बार पेड-पार्किंग के लिए चार जगह एंट्री और एग्जिट पर रखे गए बेरीकेड्स विरोध करने वालों द्वारा हटाए जा चुके हैं। इसी का नतीजा है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कई घंटे पार्किंग की पर्ची नहीं कटी, जबकि समय सुबह 8 बजे शुरू हो जाता है।

लुका-छिपी की दूसरी वजह ये कि जिस ठेकेदार ने पार्किंग का ठेका लिया उसके पास इतना अमला नहीं कि पूरे सेक्टर में एक साथ पार्किंग फीस लागू कर सके। बता दें कि सेक्टर-20 की मार्केट में मोटे तौर पर ८ पार्किंग एरिया हैं लेकिन पर्ची अभी तीन पार्किंग में शुरू की गई है। जाहिर है कि पेड-पार्किंग को अगर सही रूप से चलाना/कमाना है तो आठों जगह एंट्री-एग्जिट पर स्टाफ की तैनाती चाहिए।

ये बात अलग है कि लोकल पार्षद सुशील गर्ग नरवाणा समेत दुकानदार और लोकल रेजीडेंट्स पेड-पार्किंग को हटवाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं लेकिन मेयर कुलभूषण गोयल समेत विधायक व विधानसभा हरियाणा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता हर हाल में पेड पार्किंग को लागू रखना चाहते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...