Wednesday, July 1, 2026
Home Haryana भाजपा ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लडऩे का फैसला लिया

भाजपा ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लडऩे का फैसला लिया

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पंजाब में अकेले चुनाव लडऩे का फैसला ले लिया है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच सहमति नहीं बन पाई। पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने वीडियो संदेश के जरिये साफ कर दिया है कि पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। जानकारी के अनुसार, अकाली दल की ओर से साझा चुनाव लडऩे के लिए कुछ ऐसे प्रस्ताव रखे गए थे जो भाजपा केे शीर्ष नेतृत्व को नागवार गुजरे।जाहिर है कि अब दोनों बड़ी पार्टियां अपने -अपने उम्मीदवार तय करके घोषणा कर देंगी। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेतृत्व को अकाली दल की कोर कमेटी के पारित प्रस्ताव में कई मुद्दों पर सख्त आपत्ति थी। कारण यह था कि कई मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं। जिसमें एनएसए को खत्म करने, फिरोजपुर व अटारी बॉर्डर को खोलने जैसे मुद्दों पर भाजपा, अकाली दल के साथ सुर नहीं मिला रही था। भाजपा के पंजाब के सहप्रभारी डॉ. नरिंदर रैना भी पहले ही कह चुके थे कि भाजपा का मुद्दा राष्ट्रवाद है और इस पर पार्टी कभी समझौता नहीं कर सकती।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...