Saturday, November 21, 2026
Home Haryana पंचकूला में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

पंचकूला में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

हरियाणा में सीएम फ्लाइंग लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं पंचकूला में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और सीआईडी की टीम ने संयुक्त रेड की। छापेमारी के दौरान टीम ने सेक्टर 17 में भारत गैस एजेंसी की गाड़ी में लदे LPG सिलेंडर की जांच की गई। गाड़ी में 22 गैस सिलेंडर थे। इनका वजन करने पर इनमें 2 से 3 किलो तक गैस कम पाई गई।

बता दें कि छापेमार टीम ने इसके बाद नापतोल विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। गाड़ी में एक-एक कर सिलेंडरों को नीचे उतर कर सभी सिलेंडरों का वजन किया। इसमें 2 से 3 किलो तक गैस कम पाई गई है।

सीएम उड़न दस्ता की टीम के अधिकारी राजेश ने बताया कि समय-समय पर गैस एजेंसियों की गाड़ियां चेक की जाती हैं। गैस कम पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाती है। मामले में भारत गैस एजेंसी के ऑनर पर केस दर्ज किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...