Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized डीसी पंचकूला ने हाईकोर्ट को बताया कैसे रोकेंगे चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर प्रदर्शन

डीसी पंचकूला ने हाईकोर्ट को बताया कैसे रोकेंगे चंडीगढ़-पंचकूला सीमा पर प्रदर्शन

चंडीगढ़: उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में चंडीगढ़-पंचकूला सीमा प्रदर्शनकारी आम पब्लिक का रास्ता नहीं रोकेंगे। जानकारी के अनुसार उपरोक्त मसले पर जिले के डीसी की आरे से पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राफ्ट एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करने की जानकार दी गई है। बताया गया कि ड्राफ्ट को मंजूरी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हरियाणा सरपंच एसोसिएशन द्वारा चंडीगढ़-पंचकूला मार्ग पर प्रदर्शन/धरना किया गया जिसे लेकर पंचकूला निवासी डॉ. नीतू बजाज व अन्य ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करते हुए बंद रास्ते के कारण लोगों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया था। याचिका में बताया गया कि यह रास्ता चंडीगढ़-पंचकूला की लाइफ लाइन है। हजारों लोगों को पंचकूला से चंडीगढ़ व चंडीगढ़ से पंचकूला रोज आना-जाना पड़ता है। यह रास्ता ब्लॉक होने से न केवल लोगों के सामान्य जीवन पर असर पड़ा है बल्कि इमरजेंसी के हालात में लोगों का पीजीआई जैसे संस्थानों में जाना भी मुश्किल हो गया है।तब हाईकोर्ट के निर्देश पर रास्ता खुला और आगे के लिए बताने को कहा गया था कि भविष्य के लिए प्लान बताओ कि ऐसे प्रदर्शन/धरने सीमा पर नहीं होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...