Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीदों को नमन किया

स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने शहीदों को नमन किया

पंचकूला: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को शहीद भगत सिंह चौंक सैक्टर 11-15 पर शहीद शिरोमणि सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के 92वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुश्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन् किया।
गुप्ता ने देश भक्ति की पंक्ति ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मर मिटने वालों का यही बाकी निशां होगाÓ से संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा चण्डीगढ़ का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रख कर शहीदों का मान-सम्मान बढाया है। पंचकूला में भी सभी सामुदायिक केन्द्रों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जा रहा है ताकि हमारी युवा पीढ़ी जान सके कि देश को आजादी दिलवाने में असंख्य देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। गुप्ता ने शहीद भगत सिंह जाग्रति मंच पंचकूला की सराहना की। उन्होंने शहीद मंच द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रसिद्ध साहित्यकार एमएम जुनेजा ने शहीद भगत सिंह के जीवन और संघर्ष के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। छात्रा हिमांगी शर्मा ने शहीदों पर आधारित कविता सुना कर सबको देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद जय कौशिक, हरेन्द्र मलिक, सोनू बिरला, ओमवती पुनिया, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, शहीद भगत सिंह जाग्रति मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह के अलावा एसपी गुप्ता, डीपी सिंघल, राज कुमार शर्मा, सुखबीर पुनिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...