Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized डेरा ब्यास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

डेरा ब्यास पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

चंडीगढ़: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को डेरा ब्यास अमृतसर में डेरा प्रमुख गुरिंद्र सिंह से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच क्या बातीत हुई अब तक कोई ब्यौरा नहीं मिल पाया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी तरह कुछ देर के लिए डेरा प्रमुख को मिलने आए थे। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत प्रदेश के भाजपा नेताओं ने किया। एयरपोर्ट से वह सीधा डेरा राधा स्वामी ब्यास के लिए रवाना हो गए। रक्षा मंत्री के डेरा ब्यास में इस दौरे को आमचर्चा में साल 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा पंजाब में ग्रामीण स्तर पर मजबूत होने के लिए अभियान चलाने में जुटी है। भाजपा के अलग-अलग नेताओं को पंजाब में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...