Wednesday, June 10, 2026
Home Punjab CM मान ने विधायकों के साथ की अहम मीटिंग

CM मान ने विधायकों के साथ की अहम मीटिंग

पंजाब के मुख्यमंत्री की रिहायश पर आज एक अहम मीटिंग हुई। यह मीटिंग पंजाब सी.एम. भगवंत मान के नेतृत्व में हुई। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का साथ देने की बात की और साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की रिहायश पर सी.एम. भगवंत मान ने एक अहम मीटिंग की। इस मीटिंग में सारे विधायक मौजूद रहे। इस मीटिंग दौरान सी.एम. मान ने सभी को संबोधित करते कहा कि वह और उनकी पूरी पार्टी इस समय आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उनके और उनकी पार्टी द्वारा केजरीवाल का अंत तक पूरा साथ दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक तानाशाह की तरह काम करती है। उसकी तानाशाही का लोकसभा चुनावों में उचित जवाब दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने 31 मार्च की दिल्ली रैली को लेकर भी चर्चा की।

- Advertisment -

Most Popular

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत… 8 की हालत गंभीर, रेस्क्यू में जख्मी 10 पुलिसकर्मी भी AIIMS में भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई...

Sparkle, Style & Sisterhood: Tanishq Sector 17 Hosts Its First-Ever Beauty Pageant in Chandigarh

Chandigarh witnessed an evening of elegance and empowerment as Tanishq, Sector 17, hosted its first-ever beauty pageant on 28th February — a dazzling celebration...