Thursday, April 30, 2026
Home Uncategorized पंजाब विधानसभा के पहले दिन ही, कांग्रेस का वॉकआउट, सदन सोमवार तक...

पंजाब विधानसभा के पहले दिन ही, कांग्रेस का वॉकआउट, सदन सोमवार तक स्थगित

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। पर….साथ ही सोमवार तक के लिए स्थगित करना पड़ गया।
ये रहे कारण: राज्यपाल ने सदन के समक्ष प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सरकार के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद सदन ने सात दिवंगत शख्सियतों चौधरी संतोख सिंह पूर्व लोकसभा सांसद, रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा पूर्व मंत्री, नरेश ठाकुर पूर्व मंत्री, बाबू राम चावला पूर्व मंत्री, मलकीत सिंह पूर्व विधायक, प्रीतम सिंह स्वतंत्रता सेनानी और निरंजन सिंह परवाना पत्रकार को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन सोमवार तक स्थगित कर दिया गया।
अभिभाषण के दौरान राज्यपाल न ज्यों ही मेरी सरकार शब्द इस्तेमाल किया और तभी करने पर कांग्रेस ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने राज्यपाल से कहा कि जब सरकार आपका सम्मान ही नहीं करती तो आप अब मेरी सरकार न कहें। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एतराज जताया।
इसी दौरान राज्यपाल भी अभिभाषण पढ़ते हुए मेरी सरकार की जगह केवल सरकार शब्द का इस्तेमाल करने लगे। इस बीच सदन में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच हंगामा शुरू हो गया।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से नियमों का हवाला देते हुए मेरी सरकार शब्द के इस्तेमाल का आग्रह किया, जिसके बाद राज्यपाल ने फिर से मेरी सरकार शब्द का उपयोग शुरू कर दिया। इस पर नाराज कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए।

- Advertisment -

Most Popular

Sparkle, Style & Sisterhood: Tanishq Sector 17 Hosts Its First-Ever Beauty Pageant in Chandigarh

Chandigarh witnessed an evening of elegance and empowerment as Tanishq, Sector 17, hosted its first-ever beauty pageant on 28th February — a dazzling celebration...

पीजीआई के अध्ययन में खुलासा: शिशुओं के दिमाग के विकास के लिए विटामिन बी12 बेहद जरूरी, कमी से ग्रोथ पर असर

Postgraduate Institute of Medical Education and Research (पीजीआई) के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में यह सामने आया...

Panchkula: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 323 के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर में एक नवजात...

Supreme Court says planting of trees only sustainable way to save National Capital’s air

The Supreme Court of India on Friday stressed that increasing Delhi’s green cover is the only sustainable long-term solution to address the national capital's...