Monday, September 21, 2026
Home Punjab पंजाब में नशे पर एक्शन को लेकर चंडीगढ़ में मीटिंग

पंजाब में नशे पर एक्शन को लेकर चंडीगढ़ में मीटिंग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब भवन में सभी जिलों के डीसी, एसएसपी के साथ मीटिंग की। उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री की अगुवाई में नशे के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू करने के लिए हो रही है। नशे की अलामात से निपटने के लिए बहु-आयामी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए गए। पुलिस नशे के हॉटस्पॉट की पहचान करेगी, सप्लाई चैन तोड़ेगी और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई होगी। नशा तस्करों की अवैध जायदाद को जब्त कर ध्वस्त कर दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नरों को नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए कहा गया है। जिला स्तर पर अभियानों की शुरुआत होगी।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...