Monday, September 21, 2026
Home Uncategorized पंजाब AG का PCC अध्यक्ष पर हमला, नवजोत सिद्धू 'सियासी फायदे' के...

पंजाब AG का PCC अध्यक्ष पर हमला, नवजोत सिद्धू ‘सियासी फायदे’ के लिए फैला रहे हैं झूठ

चंडीगढ़/नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) के शीर्ष कानून अधिकारी यानी महाधिवक्ता (Advocate General) एपीएस देओल (APS Deol) ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Punjab Congress President) नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर ‘सियासी फायदे’ के लिए झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है. एक प्रेस वक्तव्य जारी कर देओल ने आरोप लगाया है कि सिद्धू राज्य सरकार और महाधिवक्ता के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं

नवजोत सिंह सिद्धू 2015 के पुलिस फायरिंग और बेअदबी कांड मामले में केस की पैरवी करने पर देओल के इस्तीफे की मांग करते रहे हैं. AG देओल ने ‘ड्रग्स’ और ‘बेअदबी मामलों’ में बार-बार बोलने पर पूर्व क्रिकेटर की आलोचना की और कहा है कि मामले में न्याय सुनिश्चित करने के राज्य सरकार के गंभीर प्रयासों को उन्होंने पटरी से उतारने की कोशिश की है.

उन्होंने आरोप लगाया कि अगले साल होने वाले विधान सभा चुनावों से पहले सिद्धू अपने राजनीतिक सहयोगियों के बीच राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए गलत सूचना फैला रहे हैं.

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...