Monday, September 21, 2026
Home Uncategorized पंजाब में नया विवाद: डिप्टी सीएम रंधावा के दामाद बने एडिशनल AG,...

पंजाब में नया विवाद: डिप्टी सीएम रंधावा के दामाद बने एडिशनल AG, चन्नी सरकार पर हमलावर हुआ विपक्ष

पंजाब की राजनीति में नए विवाद की नींव रख दी गई है। डीजीपी और एडवोकेट जनरल की नियुक्ति को लेकर पहले से मची कलह के बीच डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के दामाद तरुणवीर सिंह लहल को एडिशनल एडवोकेट जनरल पद पर नियुक्त किया गया है। रंधावा के पास ही गृह विभाग भी है। इस संबंध में सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, एडवोकेट लहल की यह नियुक्ति कांट्रेक्ट आधार पर आगामी 31 मार्च तक की गई है। हालांकि इस नियुक्ति को वार्षिक आधार पर बढ़ाए जाने का विकल्प भी है। इसके बाद से विपक्षी दल चन्नी सरकार पर हमलावर हो गए हैं।

लहल की नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार चुनाव से पहले अपने विभागों में चहेतों को नियुक्तियां दे रही है जबकि बेरोजगारों का नौकरी देने का वादा पूरा नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी ने सरकार ने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के सहप्रभारी राघव चड्ढा ने इस मामले में कहा कि इस सरकार में केवल कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों के रिश्तेदारों के लिए ही नौकरी है। चरणजीत चन्नी कैप्टन अमरिंदर की विरासत को ही आगे बढ़ा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य का एडवोकेट जनरल कार्यालय पहले ही सुर्खियों में है क्योंकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने एजी के पद पर एडवोकेट देयोल की नियुक्ति पर सवाल उठा रखे हैं और वह दयोल को हटाने के लिए चन्नी सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

कैप्टन सरकार के दौरान भी हुआ था विवाद
कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान दो विधायक के बेटों को नौकरी देने पर विवाद हो चुका है। विधायक फतेहजंग बाजवा और राकेश पांडे के बेटों को सरकारी नौकरी दी गई थी। विवाद के बाद बाजवा के बेटे ने नौकरी छोड़ दी थी। सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले कैप्टन सरकार ने पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ के दामाद को भी सरकारी नौकरी दी थी।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...