Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized मोगा-फिरोजपुर के दो गांवों में नशा बिक्री की रिपोर्ट पर रंधावा सख्त,...

मोगा-फिरोजपुर के दो गांवों में नशा बिक्री की रिपोर्ट पर रंधावा सख्त, तस्करों की संपत्ति अटैच करने के आदेश

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मोगा और फिरोजपुर जिलों के दो गांवों- रौली और वजीदपुर में नशों की बिक्री की रिपोर्ट पर कड़ा नोटिस लेते हुए दोनों जिलों के एसएसपी को इस मामले में निजी दखल देकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

रंधावा ने एसएसपी से नशा बेचने वालों की संपत्ति अटैच करने संबंधी कानून के अनुसार कार्रवाई शुरु करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही नशों के मामले में ठोस कार्रवाई न करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने को कहा है। रंधावा ने इस संबंध में सारी कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिन में पेश करने को भी कहा है। उपमुख्यमंत्री रंधावा, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने कहा कि नशों के मामले में कार्रवाई करने में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी को भी नहीं बख्शा जाएगा। नशा बेचने वालों की संपत्तियां अटैच की जाएंगी।

उपमुख्यमंत्री की हिदायतों के मद्देनजर प्रमुख सचिव (गृह) ने मोगा और फिरोजपुर के एसएसपी को पत्र जारी किए हैं। इन पत्रों में इस बात का नोटिस लिया गया है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिला पुलिस प्रमुखों को नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उक्त गांवों में खुलेआम नशा बिक रहा है और पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

प्रमुख सचिव (गृह) ने दोनों एसएसपी से कहा है कि वह इन मामलों में निजी तौर पर ध्यान दें और नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा जिन पुलिस अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का केस तैयार कर भेजा जाए। सारी कार्रवाई तीन दिन में पूरी करने को कहा गया है।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...