Saturday, July 11, 2026
Home Tricity Panchkula: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1...

Panchkula: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 323 के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह निगम की टीम क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर कूड़े के ढेर में पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को यहां कौन और कब छोड़कर गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा मृत अवस्था में फेंका गया था या उसकी मौत बाद में हुई।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...