Sunday, August 2, 2026
Home Uncategorized स्टेट इलेक्शन कमिश्रर धनपत सिंह ने हरियाणा में पंचायती चुनावों की करी...

स्टेट इलेक्शन कमिश्रर धनपत सिंह ने हरियाणा में पंचायती चुनावों की करी घोषणा

पंचकूला। हरियाणा में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है।
स्टेट इलेक्शन कमिश्रर धनपत सिंह ने शुक्रवार को यहां पीडब्लयूडी रेस्ट हाऊस में प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 अक्तूबर को चुनाव होंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। सरपंच और पंच के लिए २ नवंबर को चुनाव होंगे। इनके लिए नोटिफिकेशन ८ अक्तूबर को जारी होगा। नॉमीनेशन 14 से 19 अक्तूबर तक भरे जाएंगे। 20 अक्तूबर को नॉमीनेशन की छंटनी होगी और 21 अक्तूबर तक नॉमीनेशन वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण में 10 जिलों में चुनाव होंगे। इसमें 35 हजार ईवीएम इस्तेमाल होंगी। ईवीएम में वीवीपीएटी सुविधा नहीं है। चुनाव में 38 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। वहीं हिसार में अगले चरण में चुनाव होंगे। चुनाव में हर बूथ पर दो-दो पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगेगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर दो-दो अतिरिक्त पुलिस कर्मी रहेंगे। पहले चरण में भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, यमुनानगर और पानीपत में चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान करें और सही उम्मीदवार चुनें।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...