Saturday, September 12, 2026
Home Uncategorized शाबाश बच्चो, जो आपने दशहरा मनाकर किया धमाल: भारत हितैषी

शाबाश बच्चो, जो आपने दशहरा मनाकर किया धमाल: भारत हितैषी

पंचकूला। बात उत्साह की है। बात अपने देश की संस्कृति/विरासत को जीवित रखने की है। दशहरा पर्व का आयोजन बड़ी-बड़ी संस्थाएं तो हर शहर में करती ही हैं, जी हां, पंचकूला के सेक्टर-10 में बच्चों ने आपस में मिलकर तैयारी की और दशहरा मनाया।
सेक्टर-10 के पार्क नंबर 1011 में त्यौहार कमेटी के बच्चों ने दशहरा मनाया और इससे इलाकावासी बहुत खुश हैं। कमेटी के मेंबर मोहित बंसल, ध्रुव वशिष्ठ, शुभम वर्मा, युवराज जैन, कबीर बातिश, दिव्यम वर्मा, दिव्यांशु, विष्णु लटावा और कृष्ण मेहरा की युवा टोली ने सेक्टरवासियों के सहयोग से आयोजन किया।
खासबात ये रही कि रावण का शानदार बुत तो बनाया ही, पार्क में लोगों के बैठने, मनोरंजन और जलपान की व्यवस्था भी की। बच्चों के प्रयास को इलाकावासियों ने खूब सराहा। कमेटी के प्रमुख ध्रुव वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशिष्ठ आतिथियों में सोशल वर्कर भारत हितैषी, बाबू दलजीत सिंह, ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटू, रिटायर्ड सेशन जज एस.के. चोपड़ा, एस.के. शर्मा, के.के. कत्याल, जगजीत वशिष्ठ, डा. एम.एल. कक्कड़, के.सी. त्रिपाठी, जगदीप, आर.के. शर्मा, बी.के. मंहगी, के.के. वर्मा, तरुण गौड़, तरसेम गर्ग, भुवनेश्स लटावा को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। अंत में भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।
रावण दहन सोशल वर्कर और हितैषी फाऊंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने किया। हितैषी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए कमेटी के सभी मेंबर्स के प्रयास को खुले शब्दों में सराहा। उन्होंने कहा कि बच्चों का देश की संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने की सोच समाज में अनुकरणीय बनेगी।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...