Monday, September 21, 2026
Home Uncategorized गडकरी का दावा: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन से चलने...

गडकरी का दावा: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दावा है कि वह जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार दौड़ाने वाले हैं। संभव है कि वह एक जनवरी को ऐसा कर भी दें। इसके लिए उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक कार खरीदी है और फरीदाबाद के एक ऑयल रिसर्च सेंटर से ग्रीन हाइड्रोजन ली है। उन्होंने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह जल्द ही कार लेकर निकलेंगे ताकि लोगों को बता सकें कि ऐसा संभव है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाले सार्वजनिक परिवहन चलाने की योजना बना रही है। कहा कि हम चाहते हैं कि कार, बस, ट्रक सब कुछ ग्रीन हाइड्रोजन से ही चले। इसके लिए नदी-नालों में गिरने वाले गंदे पानी का उपयोग किया जाए, उनसे ग्रीन हाइड्रोजन तैयार की जाए।

नितिन गडकरी ने नागपुर में सात साल पुरानी योजना पर कहा कि इस योजना के तहत सीवेज के पानी को काम में लाया जाता है। अब नागपुर अपने यहां के सीवेज के पानी को महाराष्ट्र सरकार को बेचता है, उससे बिजली बनाई जाती है। इससे वह 325 करोड़ रुपये हर साल कमाता है। उन्होंने कहा कि कुछ भी बेकार नहीं है। वेस्ट में वैल्यू एड करें तो बहुत कुछ तैयार हो सकता है। सीवेज पानी से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार की जा सकती है। हम इसी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि लोगों को ऐसे प्रशिक्षित करें कि वे गंदे पानी से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करें।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...