Monday, September 21, 2026
Home Uncategorized लो जी सीएम ने रख दिया आज पंचकूला में मेडिकल कालेज का...

लो जी सीएम ने रख दिया आज पंचकूला में मेडिकल कालेज का नींव पत्थर

पंचकूला। सालों पुरानी सरकारी फपइलों में फंसी पंचकूला में मेडिकल कालेज की घोषणा पर आज सोमवार को अम्ल हो गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सेक्टर-३२ में ३० एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनने वाले मेडिकल कालेज व अस्पताल का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता व मेयर कुलभूषण गोयल भी मौजूद थे। इनके अलावा विभिन्न विभागों के आला प्रशसनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेडिकल कालेज को एचएसवीपी बनाएगा और पहले चरण के लिए पांच सौ करोड़ रूपए रखे गए हैं। आगे करीब तीन सौ करोड़ और खर्च हो सकते हैं। इसी के साथ ही हरियाणा में अब सरकारी व प्राइवेट क्षेत्र के मेडिकल कालेज २९ हो जाएंगे। निकट भविष्य में जगाधरी और पलवल में भी मेडिकल कालेज बनेगा और इनके लिए जमीन तय कर ली गई है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस की २१८५ सीटें अभी हैं जो आगे चलकर ३५सौ हो जाएंगी। लिहाजा हरियाणा में डाक्टरों की कोई कमी नहीं रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...