Wednesday, November 11, 2026
Home Tricity पीरमुछल्ला में HSVP की नई बनी सड़क और पुल पर बुध और...

पीरमुछल्ला में HSVP की नई बनी सड़क और पुल पर बुध और वीरवार को सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आवाजाही रहेगी बंद

पंचकूला – HSVP की पीरमुछल्ला में सेक्टर 20 – 21  से आगे 24 – 26  चौंक तक बनी नई एप्रोच और घग्गर पुल पर आवाजाही सड़क की रीकार्पेटिंग का काम चलने की वजह से बुधवार 9  अप्रैल और वीरवार 10  अप्रैल को सुबह 10 से शाम 7 बजे तक बंद रहेगी।  सड़क का काम करवा रहे अधिकारीयों ने बताया की BC (बिटुमन कंक्रीट) का फाइनल कोट किया जा रहा है और साथ-साथ ट्रैफिक चलने के कारण सड़क हादसे होने का डर बना रहता है।  इसलिए 2  दिन के लिए पीरमुछल्ला साइड और सेक्टर 24 – 26 के चौंक साइड से सड़क पर आना जाना सुबह 10  बजे से शाम 7  बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।  इन दो दिनों में लोगों को पुराने रूटों जैसा कि इस सड़क पर आवाजाही शुरू होने से पहले था, के रास्ते ही आना जाना पड़ेगा। ये व्यवस्था बहुत मजबूरी में मात्र दो दिनों के लिए ही की गई और इसके लिए आम लोगों का सहयोग अपेक्षित है।

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...