Wednesday, July 1, 2026
Home Uncategorized गुरुद्वारा साहिब पातशाही नाडा साहिब पंचकूला से गुरबाणी कीर्तन का सीधा प्रसारन...

गुरुद्वारा साहिब पातशाही नाडा साहिब पंचकूला से गुरबाणी कीर्तन का सीधा प्रसारन शुरु

पंचकूला: 11 सितंबर 2023. ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवी नाडा साहिब पंचकूला से आज सोमवार से गुरबाणी कीर्तन का सीधा प्रसारण शुरु हो गया। पहले दिन सीधा प्रसारण शुरु होने पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के महासचिव रमणीक सिंह मान पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने हरियाणा कमेटी की इस उपलबधी पर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि कार्यभार संभालने के बाद सबसे पहले हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने सबसे पहले वल्र्ड पंजाबी टीवी सैटलाईट चैनल के साथ इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके बाद यह सीधा प्रसारण शुरु हुआ है। उन्होंने बताया कि वल्र्ड पंजाबी टीवी चैनल द्वारा यह निष्काम सेवा की गई है।
उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण छौह प्राप्त धरती है। गुरुद्वारा साहिब से गुरबाणी कीर्तन का लाईव प्रसारण होने से संगत में खुशी लहर दौड़ गई है। यह सीधा प्रसारण तडक़े 3 बजकर 15 मिनट से शुरु होकर सुबह 8 बजे तक किया जाएगा, जो विश्व भर के 63 देशों में चलेगा। यह सीधा प्रसारण चैनल नंबर टाटा प्ले 1934, एयर टेल 568, फास्टवेय 120, आईपीटीवी 2922, टेक मीडीया 1808 और अन्य चैनलों पर भी चलेगा। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के महासचिव रमणीक सिंह मान, संयुकत सचिव मोहनजीत सिंह, हरियाणा कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य विनर सिंह, गुरबखश सिंह, मैंबर सरदार सुजिंदर सिंह तूर, स.हरप्रीत सिंह और गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह, मैनेजर परमजीत सिंह शेरगढ़ एवं भारी गिनती में संगत मौजूद रही।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...