Saturday, July 11, 2026
Home Uncategorized तेवर सख्त: स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने चार दिन बाद फिर से तलब...

तेवर सख्त: स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने चार दिन बाद फिर से तलब कर लिए जिले के अफसर

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

9 तारीख को कहा था 3 दिन में दें रिपोर्ट अतिक्रमण पर कार्रवाई की

पीसीएन7 ब्यूरो  पंचकूला। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। जी हां, पंचकूला से एमएलए और विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने जब से शहर के विकास ओर रखरखाव के संदर्भ में जिले के अफसरों के साथ बैठकें लेनी शुरु की हैं, पहली बार हो रहा कि 9 नवंबर की मीटिंग के बाद 12 को फिर से उन्हीं अफसरों की बैठक बुला ली गई है। यानी चार दिन बाद ही जवाब-तलबी होगी क्योंकि 9 तारीख की मीटिंग में अतिक्रमण मसले पर कार्रवाई की रिपोर्ट 3 दिन में मांगी गई थी। 12 नवंबर की बैठक दिन में 11 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होगी और इसके लिए जिले के डीसी आफिस में संबंधित अधिकारियों को चिट्ठी भेज दी है।
गौरतलब है कि ज्ञानचंद गुप्ता ने 9 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित विधानसभा सचिवालय में जिले के प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक लेते हुए शहर में कई जगहों पर चल रहे अतिक्रमण को न हटाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। गुप्ता ने बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों से उन मामलों पर रिपोर्ट तलब की थी जिनमें सरकारी अधिकारियों ने अतिक्रमण की शिकायतें कर रखी हैं। गुप्ता ने उन शिकायतों का ब्यौरा और उस पर क्या कार्रवाई की गई की जानकारी 3 दिन के भीतर देने को कहा था। अब १२ तारीख को होने वाली बैठक को ९ नवंबर की बैठक के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...