Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized दिल्ली हवाईअड्डे पर देश का पहला एलिवेटेड टैक्सी-वे, चौथा रनवे होगा चालू...

दिल्ली हवाईअड्डे पर देश का पहला एलिवेटेड टैक्सी-वे, चौथा रनवे होगा चालू होगा 13 को

चंडीगढ़: एनडीए सरकार की एक और उपलब्धि। राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर डुअल एलिवेटेड ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी-वे और चौथा रनवे 13 जुलाई, अगले वीरवार से चालू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) में अभी तीन रनवे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी-वेज़ (ईसीटी) के साथ, तीसरे रनवे पर उतरने और टर्मिनल-1 तक जाने के बाद एक विमान को जो दूरी तय करनी पड़ती है, वह चौथा रनवे शुरु होने पर मौजूदा 9 किलोमीटर से कम होकर 2 किलोमीटर हो जाएगी। साथ ही इससे उड़ान भरने और उतरने से पहले और बाद में यात्रियों द्वारा सड़क पर बिताया जाने वाला समय भी कम हो जाएगा। ईसीटी 2.1 किलोमीटर लंबा और लगभग 202 मीटर चौड़ा है. यहां दो टैक्सीवे हैं, एक लैंडिंग के बाद विमानों के उपयोग के लिए और दूसरा विमान के उड़ान भरने से पहले उपयोग करने के लिए. ईसीटी भारत में अपनी तरह का पहला होगा।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...