Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स पहले पढ़ें...

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स पहले पढ़ें जरूरी अपडेट

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test, CTET 2021) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। सीटीईटी 2021 के लिए जल्द ही हॉल टिकट जारी किए जाएंगे। परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड यानी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (Central Board of Secondary Education, CBSE) परीक्षा के लिए हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर किसी भी समय जारी कर सकता है। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हॉल टिकट इसी सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। इसलिए एग्जाम देने जा रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, पोर्टल https://ctet.nic.in/ पर अपडेट चेक करते रहें। वहीं अभ्यर्थी एक बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि हॉल टिकट जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करके रख लें।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ जरूर लेकर जाएं। हॉल टिकट के साथ ही एक फोटो पहचान पत्र जैसे- वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स को दिखाना होगा। इसके बिना एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को सेंटर पर अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि CTET 2021 सूचना बुलेटिन में उल्लेख किया गया है कि एडमिट कार्ड दिसंबर, 2021 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। यहां तक ​​​​कि कई मीडिया रिपोर्टों में इसके बारे में यही जिक्र किया गया है। परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी, 2021 को समाप्त होगी। हालांकि, उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर पेपर की सही तारीख और समय मेंशन किया जाएगा। सीबीएसई इस परीक्षा के लिए 2 पेपर आयोजित करेगा। इसके मुताबिक, पहला- पेपर I और पेपर II होगा। पहला उन लोगों के लिए आयोजित किया जाएगा, जो प्राथमिक कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि दूसरा उन लोगों के लिए है जो प्राथमिक स्तर पर कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। सीटीईटी परीक्षा कुल 2.5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...