Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized AAP Tiranga Yatra: पठानकोट में राष्ट्रवाद की अलख जगाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

AAP Tiranga Yatra: पठानकोट में राष्ट्रवाद की अलख जगाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पठानकोट में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे। वहीं पठानकोट में अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर रेलवे रोड पर समर्थक इंतजार में जुटे रहे। पूरे रोड पर हर तरफ तिरंगे झंडे लहरा रहे हैं। पार्टी समर्थक हाथों में तिरंगे लेकर केजरीवाल की अगवानी करने के लिए खड़े रहे। दोपहर करीब ढाई बजे केजरीवाल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद भगवंत मान के साथ पठानकोट पहुंचे।  रेलवे रोड से यह तिरंगा यात्रा पठानकोट के गाड़ी अहाता चौक पहुंचेगी जहां केजरीवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पंजाब भर से आम आदमी पार्टी के समर्थक पठानकोट में जुटे हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव में थोड़ा ही समय रह गया है, ऐसे में आम आदमी पार्टी का पूरा ध्यान यहीं पर है। इससे पहले बुधवार को मोगा के कस्बा बधनी कलां में पंजाब निर्माण रैली के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को काला अंग्रेज कहा था। वहीं केजरीवाल ने चन्नी की टिप्पणी का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि जबसे मैंने कहा कि पंजाब की हर महिला को 1000 रुपये महीना देंगे, चन्नी साहिब मुझे गालियां दे रहे हैं। बोले कि केजरीवाल के कपड़े खराब हैं, आज बोले केजरीवाल काला है। चन्नी साहिब, मेरा रंग काला है। पर पंजाब की मेरी मां-बहनों को ये काला बेटा/भाई पसंद है। उनको पता है कि मेरी नीयत साफ है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...