Sunday, November 22, 2026
Home Uncategorized बड़ा बदलाव होगा WhatsApp Status में

बड़ा बदलाव होगा WhatsApp Status में

WhatsApp समय-समय पर अपने ऐप को अपडेट करता रहा है, जिससे यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके. वॉट्सऐप पर हाल-फिलहाल कई नए फीचर्स आए हैं और ऐप कई दूसरे फीचर्स पर काम भी कर रहा है. ऐसा ही एक फीचर वॉट्सऐप बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है. WhatsApp Status से जुड़ा यह फीचर बहुत से लोगों को पसंद आ सकता है. वॉट्सऐप बीटा वर्जन में एक नया फीचर स्पॉट हुआ है, जिसमें यूजर्स को इंस्टाग्राम स्टोरी की तरह WhatsApp Status भी चैट में नजर आएंगे. WABetaInfo ने इस फीचर की जानकारी शेयर की है.

लेटेस्ट वॉट्सऐप फीचर को ऐप के iOS वर्जन और एंड्रॉयड वर्जन दोनों में स्पॉट किया गया है. यह फीचर कुछ इस तरह से काम करेगा कि जब भी आपका कोई कॉन्टैक्ट नया स्टेटस आपडेट करेगा, ये आपको चैट पर ही नजर आएगा. यानी उसकी प्रोफाइल फोटो पर एक सर्किल दिखेगा, जो ग्लो कर रहा होगा. इस पर क्लिक करके आप उसके स्टेटस को देख सकते हैं.

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...