Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized अब माता वैष्णो देवी भवन में नहीं होगी भगदड़

अब माता वैष्णो देवी भवन में नहीं होगी भगदड़

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक माता वैष्णो देवी भवन पर भगदड़ जैसी घटनाएं अब नहीं होंगी। ऐसी घटनाएं रोकने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए अत्याधुनिक स्काईवाक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन सुगम होगा। इसका डिजाइन दिल्ली के स्कूल आफ आर्किटेक्ट के विद्यार्थियों ने तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट की लागत तकरीबन 10 करोड़ बताई जा रही है। स्काईवाक प्रोजेक्ट का निर्माणकार्य इसी साल दिसंबर महीने तक पूरा हो जाएगा, ऐसा अनुमान है।
इस अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर का डिजाइन ऐसा है कि इस पर चलने वाले श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी भवन पर हर पल भक्ति भाव का एहसास होता रहेगा। यही नहीं यह पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा उपकरणों से भी लैस होगा। करीब 200 मीटर लंबे स्काईवॉक की ऊंचाई यात्रा मार्ग से 20 फीट की ऊंचाई पर होगी। यह स्काईवॉक मां वैष्णो देवी भवन पर एक्स-रे पाइंट क्षेत्र से आरंभ होकर मां वैष्णो देवी भवन पर लिफ्ट पाइंट क्षेत्र के पास समाप्त होगा।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...