Thursday, February 26, 2026
Home Uncategorized जून, 2022 से वाहनों का बीमा करवाना भी हो जाएगा महंगा

जून, 2022 से वाहनों का बीमा करवाना भी हो जाएगा महंगा

जून, 2022 से वाहनों का बीमा करवाना भी महंगा हो जाएगा। केंद्रीय सड़क यातायात व राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से थर्ड पार्टी मोटर बीमा प्रीमियम की नई राशि की अधिसूचना जारी की है जिसके मुताबिक 1000 सीसी क्षमता के मोटर वाहनों के लिए बीमा करवाना पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा। हालांकि, 1500 सीसी से ज्यादा क्षमता के मोटर वाहनों की प्रीमियम में मामूली कमी की गई है। अभी तक थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम की राशि बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण (आइआरडीएआइ) तय करता रहा है लेकिन इस साल से यह काम केंद्र सरकार कर रही है। कोविड की वजह से सरकार ने दो वर्षों तक थर्ड पार्टी प्रीमियम राशि बढ़ाने की इजाजत नहीं दी थी। वैसे कंपनियों का कहना है कि उनकी उम्मीद से कम वृद्धि की गई है। यह वृद्धि वर्ष 2020-21 से लागू होगी।

नए नियम के मुताबिक 1000 सीसी क्षमता के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम की राशि को 2072 रुपये से बढ़ा कर 2094 रुपये कर दी गई है। इसी तरह से 1000 सीसी से 1500 सीसी क्षमता के कारों के लिए यह राशि 3221 रुपये से बढ़ा कर 3416 रुपये कर दी गई है। जबकि 1500 सीसी क्षमता से ज्यादा के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम की राशि 7897 रुपये से घटा कर 7890 रुपये करने का फैसला किया गया है। दोपहिया वाहनों के लिए बात करें तो 150 सीसी से 350 सीसी तक के लिए उक्त राशि 1,366 रुपये होगी जबकि 350 सीसी से ज्यादा के वाहनों के लिए 2,804 रुपये होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Supreme Court says planting of trees only sustainable way to save National Capital’s air

The Supreme Court of India on Friday stressed that increasing Delhi’s green cover is the only sustainable long-term solution to address the national capital's...

Red Fort and Chandni Chowk on LeT targets, intel warns of IED blast in national Capital

An intelligence alert has been issued in the national capital after warnings of a potential terrorist threat near the Red Fort, with sources indicating...

चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, ठंड का Red अलर्ट

चंडीगढ़। शहर में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर के चलते दिनभर सूरज के दर्शन...

हरियाणा में दवा की कीमतों की निगरानी शुरू

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने दवा के अधिक दाम वसूलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे मामलों की शिकायत...