Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized इनकम टैक्स के नाम पर चल रहा स्कैम, किसी से शेयर न...

इनकम टैक्स के नाम पर चल रहा स्कैम, किसी से शेयर न करें अपनी निजी जानकारी

नई दिल्ली. डिजिटल लेनदेन के साथ धोखाधड़ी भी तेजी से बढ़ रही है. हैकर अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से रिफंड या अन्य फर्जी मैसेज भेजकर टैक्सपेयर्स या दूसरों के खाते से रकम गायब कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लोगों को उसके नाम से भेजे जा रहे फर्जी मैसेज का शिकार होने से बचने की सलाह दी है. डिपार्टमेंट ने लोगों को सचेत किया है कि आंख मूंदकर एसएमएस या ईमेल का जवाब देना उनके लिए मुसीबत बन सकती है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लोगों को अपना पर्सनल या फाइनेंशियल विवरण किसी के साथ शेयर नहीं करने को कहा है. विभाग के मुताबिक, किसी भी ईमेल पर अकाउंट नंबर, पैन और अन्य गोपनीय जानकारी नहीं देनी चाहिए. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने साफ किया है कि उसकी तरफ से इस प्रकार का कोई विवरण नहीं मांगा जाता है. डिपार्टमेंट ने इस संबंध में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है. आमतौर पर रिटर्न भरने और रिफंड प्रोसेस का एसएमएस भेजा जाता है, लेकिन हैकर ईमेल या एसएमएस में भी लिंक भेजकर जानकारी मांगते हैं.

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...