23.5 C
Chandigarh
Wednesday, March 22, 2023
Home Chandigarh गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

0
288

नई दिल्ली, एजेंसी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जल्द पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून केरल की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के मध्य तक प्रदेश में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (आइएमडी) ने बताया कि सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। अगर इस हफ्ते के अंत तक केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत होती है, तो हाल के वर्षो में ऐसा पहली बार होगा। इससे पहले मानसून 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था। इससे पहले मौसम विभाग ने पांच दिन पहले 27 मई तक केरल में मानसून पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। आम तौर पर केरल में एक जून को मानसून पहुंचता है।

दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। वहीं राजधानी में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

You cannot copy content of this page