Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized कर लो तैयारी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरियाणा करेगा 54 सहायक पर्यावरण इंजीनियर्स...

कर लो तैयारी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरियाणा करेगा 54 सहायक पर्यावरण इंजीनियर्स भर्ती

चंडीगढ़: अगर आप इंजीनियरिंग पास हैं और पर्यावरण विभाग में काम करने की काबिलियत रखते हैं तो जॉब लेने की तैयारी कर लें। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यनूल (एनजीटी) की फटकार के बाद हरियाणा सरकार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 54 सहायक पर्यावरण इंजीनियर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए एचपीएससी ने भी आवेदन मांग लिए हैं। जानकारी के अनुसार, अगले दो महीने में भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। बोर्ड में यह पहली बार है जब इतनी संख्या में इंजीनियरों की भर्ती की जा रही है। आमतौर पर इंजीनियर डेपुटेशन पर ही लगाए जाते थे, लेकिन इस बार स्थायी भर्ती होगी। हरियाणा के 22 जिलों में प्रदूषण की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कुल 481 पोस्ट स्वीकृत हैं। अभी 303 पोस्टें खाली और सिर्फ 178 अधिकारी ही नियुक्त हैं। अधिकारियों की कमी से बाकी स्टाफ पर वर्कलोड भी है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...