Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized एसजीपीसी ने मान सरकार का पारित बिल खारिज किया

एसजीपीसी ने मान सरकार का पारित बिल खारिज किया

चंडीगढ़: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सोमवार को बुलाई एक महत्वपूर्ण मीटंग में सर्वसम्मत प्रस्ताव से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा बीते 20 जून को विधानसभा में पारित सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक को खारिज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में जनरल हाउस की मीटिंग तेजा सिंह समुंद्री हॉल में हुई।
मीटिंग के बाद शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज की मीटिंग विशेष तौर से पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा में पारित सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक 2023 के विषय पर बुलाई गई थी जिसमें पंजाब सरकार ने श्री हरमंदिर साहिब से मुफ्त गुरबाणी प्रसारण देने का प्रस्ताव पारित किया था। धामी ने कहा कि एसजीपीसी ने तय किया है कि अगर आज संंस्था झुक गई तो एसजीपीसी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...