Sunday, September 13, 2026
Home Uncategorized सीएम हरियाणा ने मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन की ओर से 151पत्रकारों को 10-10...

सीएम हरियाणा ने मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन की ओर से 151पत्रकारों को 10-10 लाख की टर्म इंश्योरेंस पालिसी जारी की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वीरवार को मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में मीडिया वेलबींग एसोशिएशन की ओर से १५१ पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये के टर्म इंश्योंरेन्स के सर्टिफिकेट की प्रतियां जारी कीं। इस मौके पर उन्होंने अपने एच्छिक कोष से एसोसिएशन को २१ लाख रूपए की ग्रांट देने का एलान भी किया।
कार्यक््रम की अध्यक्षता दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल ने की। इस मौके पर डीपीआर डा. अमित अग्रवाल, पब्लिक रिलेशंस व सूचना विभाग में सलाहकार तरुण भंडारी भी मौजूद थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी ने मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन ने बताया कि इससे पहले १०१ पत्रकारों को दुघटना/मृत्यु बीमा कवर भी दिया जा चुका और उसके एवज में कभी किसी से कोई पैसा नहीं लिया। कार्यक््रम में पत्रकारिता में लंबे समय से भूमिका निभा रहे 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को तीन अवार्ड भी प्रदान किए गए। जिनमें अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड —नवीन मल्होत्रा (कैथल) को, पत्रकारिता रत्न अवार्ड-सुमन भटनागर(अम्बाला) को और पत्रकारिता अलंकार-जगदीश त्यागी(सोनीपत) को दिया गया। धरणी ने पत्रकारों की ओर से मुख्यमंत्री मनोहरलाल को कुछ मांगे बताते हुए ज्ञापन भी दिया।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...