Thursday, April 30, 2026
Home Uncategorized चंडीगढ़ में 18/19 चौंक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गुस्सा एनडीए सरकार की...

चंडीगढ़ में 18/19 चौंक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गुस्सा एनडीए सरकार की नीतियों पर

चंडीगढ़: केंद्र में भाजपा शासित सरकार के नीतियों के कारण जनता पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस ने सोमवार को रोष प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सेक्टर 18 और 19 के लाइट प्वाइंट पर इक_े हुए और पंजाब राजभवन की ओर बढ़े। कुछ ही दूर चलने पर बैरिकेड लगाकर चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक दिया। रोके जाने पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वहीं बैठ गए। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुईं। नेताओं ने प्रशासन व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए वह पूरा नहीं हुए। लोग परेशान हैं लेकिन भाजपा के नेता और मंत्री सुनने को तैयार नहीं हैं। लक्की ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई, एलपीजी की कीमत में बेतहाशा वृद्धि, मोदी सरकार के संरक्षण में एलआईसी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करोड़ों खाता धारकों के करोड़ो रुपये ‘क्रोनी कैप्टालिज्म’ अडानी समूह में लगाने के विरोध और स्थानीय मुद्दों को लेकर चलो राज भवन मार्च निकाला गया।

- Advertisment -

Most Popular

Sparkle, Style & Sisterhood: Tanishq Sector 17 Hosts Its First-Ever Beauty Pageant in Chandigarh

Chandigarh witnessed an evening of elegance and empowerment as Tanishq, Sector 17, hosted its first-ever beauty pageant on 28th February — a dazzling celebration...

पीजीआई के अध्ययन में खुलासा: शिशुओं के दिमाग के विकास के लिए विटामिन बी12 बेहद जरूरी, कमी से ग्रोथ पर असर

Postgraduate Institute of Medical Education and Research (पीजीआई) के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में यह सामने आया...

Panchkula: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 323 के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़े के ढेर में एक नवजात...

Supreme Court says planting of trees only sustainable way to save National Capital’s air

The Supreme Court of India on Friday stressed that increasing Delhi’s green cover is the only sustainable long-term solution to address the national capital's...