Monday, November 2, 2026
Home Uncategorized अब मोहाली-चंडीगढ़ की एंट्री पर धरने का मसला पंहुचा हाईकोर्ट

अब मोहाली-चंडीगढ़ की एंट्री पर धरने का मसला पंहुचा हाईकोर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा के सरपंचों द्वारा पंचकूला-चंडीगढ़ एंट्री पर धरने के बाद अब चंडीगढ़ मोहाली बाऊंड्री पर बंदी ङ्क्षसहों की रिहाई की मांग करे लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा पक्के मोर्चे बनाने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है।
केस की सुनवाई जस्टिस एजी मसीह व जस्टिस गुरबीर सिंह की बेंच कर रही है। बेंच ने उपरोक्त मामले में अब पंजाब सरकार सहित अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में अराइव सेफ सोसाइटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष हरमन सिंह सिद्धू ने जनहित याचिका दाखिल करते हुए कहा है कि सिख बंदियों को छुड़ाने की मांग को लेकर बीते सात जनवरी से मोहाली में पक्के मोर्चे लगाए जा रहे हैं। याचिका में अपील की गई कि सरकार को आदेश दिया जाए कि वाईपीएस चौक, फेज 7, फेज 3ए, मोहाली में प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए। इस मोर्चे से आम लोगों को वहां से गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और लोगों की जान-माल व स्वतंत्रता की सुरक्षा की जाए। कौमी इंसाफ मोर्चा से जुड़े सदस्य कानून व्यवस्था खराब कर सकते हैं और शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति और राइट टू फ्री मूवमेंट भी प्रभावित हो रही है।

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...