Saturday, September 12, 2026
Home Uncategorized पंचकूला के टाऊन पार्क में 35वें 'स्प्रिंग फेस्टिवल' का मुख्य सचिव संजीव...

पंचकूला के टाऊन पार्क में 35वें ‘स्प्रिंग फेस्टिवल’ का मुख्य सचिव संजीव कौशल ने किया शुभारंभ

पंचकूला: आज 35वें स्प्रिंग फेस्टिवल की शुरुआत हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नमिता कौशल भी साथ थीं। इस अवसर पर कौशल ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद स्प्रिंग फेस्टिवल का यह आयोजन सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आया है। ये मेला कल रविवार की शाम को संपन्न होगा।उन्होंने कहा कि इस बार के स्प्रिंग फेस्टिवल में फूलों की विभिन्न किस्मों सहित ड्राई फ्लॉवर डेकोरेशन भी आकर्षण का केंद्र हैं। विजि़टर्स को फ्लोरल ज्वैलरी, सब्जी की नक्काशी, लेजऱ शो इत्यादि देखने को मिलेगा। बच्चों के लिए विशेष तौर पर कठपुतली शो और मैजिक शो का भी प्रबंध किया गया है। दो दिवसीय इस स्प्रिंग फेस्टिवल में लगभग 50 हज़ार लोगों के आने की संभावना है।
इस अवसर पर एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, प्रशासक धर्मवीर सिंह, मुख्य अभियंता हरिदत्त शर्मा और संजीव चोपड़ा, अधीक्षण अभियंता राजीव शर्मा और आदित्य शर्मा, कार्यकारी अभियंता निधि भारद्वाज के अलावा अशोक राणा, एनके पायल, संजय आहूजा, डीपी सिंघल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...