Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized "भगवान मुझे माफ करना"... मंदिर में चोरी करने के बाद चोर ने...

“भगवान मुझे माफ करना”… मंदिर में चोरी करने के बाद चोर ने सामान लौटाया

हम-सब के ध्यान में चोरी से जुड़ी कई खबरें आती रहती हैं। कई बार चोर चोरी करने से पहले या बाद में ऐसा काम करते हैं कि खबर वायरल हो जाती है। ऐसी ही एक अनोखी खबर सोशल मीडिया साइट लल्लनटॉप के जरिये मध्य प्रदेश से सामने आई है। यहां बालाघाट जिले के एक मंदिर में चोरी हुई। चोर ने एक मंदिर से सामान चुराया लेकिन बाद में उसका मन बदला और सारा सामान लौटा गया। इतना ही नहीं, चोर ने सामान के साथ एक पर्ची भी रखी जिसमें उसने माफी मांगी है। देखिए तस्वीर-

ये पर्ची सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस चि_ी में लिखा है, ‘मैं इस काम के लिए क्षमा चाहता हूं. मुझसे जो गलती हुई है, उसे माफ करें। मुझे इससे बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए मैं इसे (सामान) को वापस कर रहा हूं। जिसे भी मिले, जैन मंदिर में वापस कर देना. मैं एक लामटा निवासी हूं.Ó इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, घटना थाना लामटा के बाजार चैक स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की है। यहां बीते सोमवार (24 अक्टूबर) रात को अज्ञात चोर मंदिर में घुसे जो यहां से उसने चांदी के 9 छत्र, 01 चांदी का और 3 पीतल के भामडंल चुरा लिए थे।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...