Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized आईटीआर भरना होगा अब और आसान

आईटीआर भरना होगा अब और आसान

आयकर विभाग ने करदाताओं को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है. इसके तहत टैक्स भरते समय आपको अलग-अलग आईटीआर फॉर्म नहीं चुनना होगा. बल्कि एक कॉमन फॉर्म से आप ये जरूरी काम फटाफट कर लेंगे. दरअसल, देश के सभी करदाताओं के लिए एकसमान आयकर रिटर्न फॉर्म लाने का प्रस्ताव रखा गया है. आमतौर पर देखने को मिलता रहा है कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय करदाताओं में इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर उनकी आय के हिसाब से कौन सा ITR Form भरना होगा. अब जल्द ही टैक्सपेयर्स की ये परेशानी दूर होने वाली है. विभाग एक कॉमन आईटीआर फॉर्म जारी करेगा, जिसमें डिजिटल एसेट्स से होने वाली इनकम को भी अलग से दर्ज किए जाने का प्रावधान होगा.बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग ITR-7 को छोड़कर आय के सभी मौजूदा रूपों को एकीकृत करके एक कॉमन आईटीआर फॉर्म पेश करेगा. इस संबंध में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक बयान जारी करके भी जानकारी साझा की है. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि नए कॉमन आईटीआर फॉर्म पर हितधारकों से 15 दिसंबर 2022 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं.

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...